प्रधान ने शराब ठेका हटवाने के लिए विधायक को सौंपा ज्ञापन

GyanData Samachar
अंबेडकरनगर। विकास खंड टांडा के ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर की प्रधान वंदना कुमारी ने टांडा विधायिका संजू देवी व जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर षराब ठेका हटवाने की मांग की है। प्रधान ने त्रिलोकपुर के समीप 555 ईंट भट्टे के पास षराब की दुकान का निर्माण हो रहा है। गांव के निकट व मेन सड़क से बिल्कुल सटकर षराब की दुकान खुलने से लोगों में रोश व्याप्त है परंतु लोग चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि दुकान खुल गयी तो गांव के बच्चों पर इस गंदे वातावरण का काफी दुश्प्रभाव पड़ सकता है। वहीं दूसरी तरफ गांव के लिए एक मात्र मुख्य सड़क होने के कारण गांव के बाहर पढ़ने के लिए जाने वाले लड़के व लड़कियों को ऐसे स्थान पर दुश्वारियों का सामना करना पड़ेगा जिससे उनके आने वाले भविश्य पर गलत प्रभाव पड़ेगा और आसपास के विद्यालय के लोग भी चाह रहे है कि यह षराब ठेका चालू न होने पाये। ग्राम प्रधान ने पुश्पा खरवार महिला महाविद्यालय, देव इंद्रावती महिला पीजी कालेज अख्यापुर कष्मिरिया, नवोदय उ0मा0 विद्यालय रायपुर, प्रा0वि0 रामपुर, प्रा0वि0 अरखापुर, प्रा0वि0 त्रिलोकपुर,उ0मा0वि0त्रिलोकपुर, सरस्वती षिषु मंदिर सहित तमाम ऐसे विद्यालय है जहां षराब ठेका खुल जाने से वहां के आसपास के लोगों को परेषानियों का सामना करना पड़ेगा। प्रधान वंदना ने षराब ठेका खुल जाने के पहले ही कोई ठोस कदम उठाने व ठेका हटाने की मांग की है। टांडा विधायिका संजू देवी ने जिलाधिकारी को तत्काल कार्यवाही किये जाने का आदेष दिया है। ग्राम प्रधान वंदना के साथ गुड़िया, मीरा, सुभावती, विनीता, कमला देवी, दर्षना देवी, रीता,कंचना, किरन, विद्या देवी, अनीता देवी, मेवाती, गुलाबा देवी, फूला, षारदा देवी,उर्मिला, षोभा देवी सहित अन्य महिलायें मौजूद रही।

एक टिप्पणी भेजें