मिन्हाजुल मशाएख फाउंडेशन ने कालेज में शिक्षा के प्रति चलाया जागरूकता अभियान

GyanData Samachar

अम्बेडकरनगर।सामाजिक संस्था मिन्हाजुल मशाएख फाउंडेशन द्वारा आफताब आलम की अध्यक्षता में शहजादपुर'अकबरपुर में स्थिति अनुपम इंस्टिट्यूट में पढ़ने वाले क्षात्र एवं क्षात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।जिसमे संस्था के चेयरमैन मौलाना कलीम अशरफ नोमानी ने बिद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि पहले पढ़ाई उसके बाद ही शादी।उन्होंने ने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है। शिक्षा ही समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी का अहसास कराती है।लड़का-लड़की को पढ़ने और बढ़ने का अवसर दिया जाना चाहिए।मौलाना नोमानी ने बेटियों को हर हाल में स्कूल भेजने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षित बेटी ही समाज को आगे बढ़ा सकती है।साथ ही मौलाना नोमानी ने शिक्षा के प्रति मोदी और योगी सरकार की योजनाओं की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि सरकार शिक्षा के प्रति सक्रीय है और हर तरह से गरीबों की मदद करने को तैयार है।और बेगैर किसी भेद भाव के सभी के विकास के लिए कम कर रही है।अगर इसी तरह से सरकार की कोशिश जरी रही तो आगे चल कर भारत पूरी दुनिया में महान देश के रूप में देखा जायेगा।इस अवसर पर अमित कुमार,सनाउल्लाह खान,नेहाल अहमद,जियाराम,डॉक्टर संजय सिंह मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें