वसीम रिजवी सिर्फ अपना राजनीतिक फायदा उठाना चाहते हैं- ख्वाजा सफात हुसैन

GyanData Samachar
Wasim Rizvi

अंबेडकर नगर। जिले के अल इमाम चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैन ख्वाजा शफात हुसैन ने शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वसीम रिजवी को मदरसे के बारे में कुछ ज्ञान नहीं है वसीम रिजवी सिर्फ अपना राजनीतिक फायदा उठाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मदरसों से देश के महान पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्रोफेसर नूरूल हसन पूर्व राज्यपाल पश्चिम बंगाल डॉक्टर सैयदअहमद पूर्व राजपाल  झारखंड और इसी तरह से मदरसे की तमाम पढ़े बच्चे MBBS डॉक्टर इंजीनियर आदि तमाम लोग मदरसे से तालीम हासिल किए हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें