जनपद स्तरीय कृषि गोष्ठी का आयोजन संपन्न

GyanData Samachar
anita kamal
अम्बेडकरनगर। राष्ट्रीय विकास योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय कृषि गोष्ठी का आयोजन बसखारी ब्लॉक में संपन्न हुआ | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में आलापुर की विधायक अनीता कमल एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में विधायक प्रतिनिधि टांडा श्याम बाबू रहे | कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अनीता कमल ने कहा कि सरकार की मंशा है की अधिकारी सीधे किसान भाइयों के संपर्क में रहें और उन्हें समय-समय पर फसलों के देखरेख संबंधी सलाह देते रहें | इसके लिए मुख्यमंत्री जी ने किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए कृषि विभाग निशुल्क नंबर जारी किए हैं जिस पर कृषक भाई अपनी समस्याओं को बता कर कृषि वैज्ञानिकों द्वारा उचित सलाह प्राप्त कर सकते हैं | इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अवधेश कमल मीडिया प्रभारी विधायक आलापुर अभिषेक त्रिपाठी सत्य वर्धन पांडे प्रवीण सिंह राजेश्वर सिंह आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें