अंबेडकरनगर। जनपद के विधान सभा क्षेत्र आलापुर के ग्राम सभा बसन्तपटी के विश्राम गौतम के भाई मोहित कुमार का दिनांक 19.01.2018 को लखनऊ में ट्रेन की चपेट मे आने से मृत्यु हो गयी थी। आज चहोड़ा घाट पर अन्तिम संस्कार में पूर्व सांसद माननीय त्रिभुवन दत्त मुख्य जोन इंचार्ज बसपा/प्रभारी आलापुर अम्बेडकरनगर शामिल हुए। एवं चकबसहिया के प्रधान सीताराम के भाई बैजनाथ मिस्त्री के आकस्मिक निधन पर भी अन्तिम संस्कार मे शामिल हुए। इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता राम प्यारे निषाद, अजय कुमार एडवोकेट, संचित गौतम, राम चन्द्र वर्मा, आशाराम त्यागी, कृष्ण कुमार पाण्डेय, राम प्रवेश, रामनाथ गौतम, अनिल कुमार, दयाराम आदि लोग मौजूद रहे।
The list of favorite articles does not exist yet...
View all articles- Sitemap
- Disclaimer
- Privacy
Join Our Whatsapp Channel... Link
Reach out!
