एनटीपीसी-टाण्डा द्वारा मानसिक दिव्यांग बच्चों को प्रदान किया सहायता

GyanData Samachar
GyanData Samachar
अंबेडकरनगर। एनटीपीसी लिमिटेड टाण्डा थर्मल पावर स्टेषन में नैगमिक सामाजिक दायित्व एवं गरिमा महिला मंडल के सौजन्य से जागृति विकास केन्द्र, ग्राम-पिछवारा, डाक-सया जिला-अम्बेडकरनगर के 25 दिव्यांग बच्चों जिसमें 4 बालिका एवं 21 बालक सम्मिलित थे। गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती सुमा राजीव एवं वरिष्ठ उपाध्यक्षा श्रीमती कला नटेसन ने ऊनी कपड़े, टीशर्ट, लोअर एवं टीफिन तथा नहाने का साबुन प्रदान किया।
एनटीपीसी-टाण्डा परियोजना से लगभग 45 किलोमीटर दूर इस केन्द्र में लगभग 20 किलोमीटर के क्षेत्र से आये मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के क्रिया कलापों से अवगत गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा ने उनकी बाते सुनी तथा उनके साथ काफी समय बिताया साथ ही उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य के लिए आवष्यक फिजियोथिरेपी एवं अन्य उपयोगी सामानों के लिए परियोजना के एन0एफ0एन0डी0आर0सी0 के माध्यम से सहयोग के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की। इस अवसर पर श्रीमती राजीव ने बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया। बच्चें भी अपने बीच उन्हें पाकर काफी खुष नजर आये। श्रीमती राजीव ने केन्द्र का निरीक्षण भी किया तथा उनके केयरटेकर से भी बातचीत किया साथ ही उन्हें हर सम्भव सहयोग का आष्वासन दिया।

एक टिप्पणी भेजें