अंबेडकरनगर। सामाजिक कार्यकर्ता एवं अल इमाम चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैन ख्वाजा शफाअत हुसैन एडवोकेट ने केंद्र सरकार द्वारा हज यात्रियों को दी जाने वाली सब्सिडी को समाप्त करने के फैसले का स्वागत करते हुए इसे सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय ने इसे समाप्त करने के लिए 2012 में ही आदेश दिया था। इसलिए इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए सरकार ने सिर्फ उच्चतम न्यायालय के फैसले का पालन किया है। इसके अतिरिक्त कुछ भी नहीं उन्होंने आगे कहा कि हम सब्सिडी के हज यात्रियों को कोई विशेष फायदा नहीं मिलता था और बदनामी ऊपर से होती थी। इसलिए अब सरकार ने जो फैसला किया है कि हम सब्सिडी पर खर्च होने वाली धनराशि को मुसलमानों के शैक्तणिक स्तर को ऊपर उठाने के लिए खर्च करेगी यह स्वागत योग्य है।
The list of favorite articles does not exist yet...
View all articles- Sitemap
- Disclaimer
- Privacy
Join Our Whatsapp Channel... Link
Reach out!
