अम्बेडकरनगर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री उ0प्र0 एवं सामाजिक परिवर्तन की महानायिका बहन कु0 मायावती का 62वाॅ जन्मदिन हर्षोउल्लास के साथ जनपद मुख्यालय अम्बेडकरनगर मे मनाया गया। संचालन जिला अध्यक्ष बसपा अम्बेडकरनगर राम शिरोमणि वर्मा ने किया। बहन कु0 मायावती का जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। जन कल्याणकारी दिवस समारोह के मुख्य अतिथि राम अचल राजभर प्रदेश अध्यक्ष बसपा/विधायक अकबरपुर अम्बेडकरनगर रहे तथा समारोह की अध्यक्षता लाल जी वर्मा नेता विधान मण्डल बसपा उ0प्र0/विधायक कटेहरी रहे। समारोह को विशिष्ट अतिथि त्रिभुवन दत्त मुख्य जोन इंचार्ज बसपा/प्रभारी आलापुर अम्बेडकरनगर संबोधित किया। समारोह को मुख्य रूप से पूर्व सांसद राकेश पाण्डेय, रितेश पाण्डेय विधायक जलालपुर, मनोज वर्मा, जोन इंचार्ज मण्डल फैजाबाद राम अचल गौतम ने सम्बोधित किया। समारोह मे हजारों की संख्या में जन शैलाब उमड़ा ।
The list of favorite articles does not exist yet...
View all articles- Sitemap
- Disclaimer
- Privacy
Join Our Whatsapp Channel... Link
Reach out!
