अम्बेडकरनगर।उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के बैनर तले अमीनों ने धरना प्रदर्शन किया अमीन संघ के जिला अध्यक्ष श्री मुन्नीलाल अमीन ने बताया कि सरकार के द्वारा अमीनो के साथ ठीक बर्ताव नहीं किया जा रहा है उनकी जायज मांगे सरकार के सामने विचाराधीन हैं।
जिन पर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है जिलाध्यक्ष ने बताया कि अमीन संघ ने पूर्व में ही कई बिंदुओं को लेकर सरकार को ज्ञापन दिया। जिसमें पूर्व की भांति नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नति एवं सामाजिक सेवाओं को जोड़कर सेवा व अन्य लाभ दिए जाने संबंधी ग्रेट पद 2800
किए जाने राजस्व संग्रह का नाम परिवर्तित कर राजस्व संग्रह अधिकारी किया जाय। नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर मोटरसाइकिल भत्ता स्वीकृत किया जाए। 11 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील शाखा आलापुर में तीन दिवसीय मांगों के प्रति सरकार से विचार करने हेतु कहा जाए इस मौके पर तहसील के सभी अमीन योगेंद्र प्रसाद हरिशंकर पांडे जगदीश रामविलास रामेश्वर प्रेम कुमार उपाध्याय सूर्यनाथ सत्यप्रकाश विनोद कुमार अच्छेलाल अमरनाथ जय बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
