रिपोर्ट - दीपक वर्मा
गोण्डा: जनपद गोण्डा के क्षेत्र में बेमौसम बारिश और आंधी से खेतों में पकी खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ। आंधी पानी से किसानों के चेहरे एक बार फिर मुरझा गए। फसलों के नुकसान से किसानों में चिंता बढ़ गई। क्षेत्र का किसान एक बार फिर मायूस नजर आ रहा है। क्योंकि एक बार फिर कुदरत का कहर आंधी पानी के रूप मे उस पर टूटा है। सोमवार की शाम आये तेज तूफान ने किसानों को झकझोर कर रख दिया है। बेमौसम तल्ख एवं आसमान में कड़कड़ाती बिजली की धमक से किसान सहम गये। हवा के तेज झोकों के बीच बारिश ने भी किसानों को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हवा के तेज तूफान के साथ हुई बारिश से सबसे ज्यादा गेहूं की फसल प्रभावित हुई है। जनपद गोण्डा क्षेत्र के अमवा, दुर्गापुर, ककरघटा, तेजपुर, मसकनवा, केशवनागर ग्रंट, सब्बनजोत, गौरा चैकी, हथियागढ़, मछमरवा, शितलगंज ग्रंट, दरियापुर, महुलिखोरी सहित दर्जनों गांवों की खड़ी रबी की फसल गिर गई। फसल गिरने से अनाज की बालिया तहस नहस हो गयी है। वही कटे हुये गेंहूँ के गट्ठर नही बने थे, तेज हवा से सब उड़ गये जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। कुछ किसानों ने बताया कि जिन किसानों के गेहूं पक कर तैयार है और खेतों मे खड़े है, उन्हें अधिक नुकसान नहीं हुआ लेकिन जिनकी फसल कटकर बांधकर मड़ाई हेतु इकठ्ठा कर दिया गया है उन्हे बहुत नुकसान हुआ है। साथ ही मनकापुर तहसील के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र गौरा चैकी में तेज बारिश के साथ बर्फ बारी भी हुई।
Due to the severe storm and rain the farmers fall on the mountains of miseryReport - Deepak Verma

Gonda: In the area of Gonda, untimely rains and storms result in heavy loss of wheat crop in fields. Farmers' faces once again got damaged by storm water. Concerns increased among farmers due to loss of crops. The farmer of the area is once again feeling hopeless. Because once again the nature of Kudrat is broken on it as a stormy water. On the evening of Monday, the sharp storm has shocked the farmers. The farmers were relieved of the unrestrained storm and Kadadati electric power in the sky. The rain between the sharp winds of the wind has left no stone unturned to bother the farmers. Most of the wheat crop has been affected due to the rain accompanied by strong winds. Rabi crops of dozens of villages including Amwa, Durgapur, Karkargata, Tezpur, Maskanwa, Keshavnagar Grunt, Sabbangjot, Gaura Checky, Hathiygarh, Machmarwa, Shitalgunj Grunt, Dariyapur, Mahulikhori of the district Gonda region fell. Due to the fall of the grain, the grains of grain have disappeared. The same was not made of wheat clusters, all of which were blown away by the strong wind, causing huge loss to the farmers. Some farmers said that the farmers of the farmers who are ready to cook wheat and they are standing in the fields, they have not suffered much but their crops have been damaged and they have been collected for damages, they have suffered a lot. In addition, there was snowfall in the Gaura check under the area under Mankapur tehsil with heavy rain.