अम्बेडकरनगर। कोरोना वायरस के संक्रामक से बचने के लिए जहां हर कोई परेशान नजर आ रहा है वहीं मौके पॉय फायदा उठाते हुए मेडिकल स्टोर संचालकों द्वारा मास्क व सेनेटाइजर की मनमानी दामों पर बिक्री की जा रही थी, जिसकी शिकायत पर जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार व खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय के शहजादपुर बाजार में स्थित मेडिकल स्टोरों पर जबरदस्त छपरमारी किया। जिलाधिकारी श्री मिश्र ने आदर्श मेडिकल स्टोर व जनता मेडिकल स्टोर पर मास्क व सेनेटाइजर की बिक्री की बिलों को चेक किया लेकिन कोई भी बिल नहीं दिखा सका जिसपर जिलाधिकारी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि उवभोक्ताओं को खरीदारी की बिल अवश्य दें। जिलाधिकारी ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि मास्क व सेनेटाइजर ही नहीं किसी भी आवश्यक वस्तु की जमाखोरी व कालाबाजारी कदापि बर्दास्त नहीं कि जाएगी।
मास्क व सेनेटाइजर की कालाबाजारी पर प्रशासनिक टीम ने दुकानों पर मारा छापा
Black-marketing-of-masks-and-sanitizers-by-administrative-team-raided-shops
