अम्बेडकरनगर। प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना को हराने के लिए देशवासियों से रविवार को सभी से अपने घरों की लाइट्स बंद कर 9 बजे से 9 मिनट तक घर की चैखट या बालकनी में दीया, मोमबत्ती या मोबाइल टार्च से रौशनी करने की अपील की थी। इसे लोगों ने दीपावली उत्सव की तरह मनाया। हर घर रौशन हुआ, मोबाइल टार्च, मोमबत्तियां, दीये लेकर लोग घरों की छत, बालकनी में खड़े हो गए। लोग यहीं नहीं रुके, उन्होंने 9 मिनट तक शंख, डमरू और घंटियां बजाते रहे। लोगों ने पटाखे फोड़े और जश्न मनाया। 9 मिनट के लिए ऐसा लगा जैसे दीवाली मनाई जा रही हो। असल में, ये रौशनी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लोगों का अपार समर्थन है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मांगा था। इसके बाद जनपद के सभी गाॅवों व कस्बों में लोगों ने कोरोना के खिलाफ एकजुटता का परिचय दिया और दीपक से अपनी चैखट को रौशन किया। पूरे शहर में लोगों ने छोटी दिवाली मनाई। जैसे ही 9 बजा लोगों ने अपने घरों की लाइट्स बंद कर दीं। लोगों ने पहले दीये जलाए, इसके बाद नौ मिनट तक शंख और घंटियां बजाई और गायत्री मंत्र का पाठ किया। अपने-अपने आराध्यों देवों की स्तुतियां कीं। इससे पहले राजधानी समेत पूरे प्रदेश में दीया जलाने को लेकर तैयारियां पूरे दिन से चलती रहीं।
पीएम के आहवाहन पर जनपदवासियों ने रात नौ बजे जलाया दीया
On-the-call-of-the-PM-the-residents-burnt-at-nine-oclock-in-the-night
