कोरोना वायरस संक्रमण के प्रभावी रोकथाम एवं उपचार हेतु डीएम ने मातहतों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

DM-gives-necessary-guidelines-to-the-subordinates-for-effective-prevention-and-treatment-of-corona-virus-infection
GyanData Samachar
DM-gives-necessary-guidelines-to-the-subordinates-for-effective-prevention-and-treatment-of-corona-virus-infection
अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के अध्यक्षता में कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण की प्रभावी रोकथाम एवं उपचार हेतु आवश्यक बैठक किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों में संक्रमण के प्रकरण सामने आ रहे हैं वहां डोर टू डोर सर्वे कराकर जिन व्यक्तियों में पॉजिटिव सिम्टम्स आ रहे हैं उन्हें शासन द्वारा की गई एल 1 एवं एल 2 टाइप के अस्पताल में भर्ती कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि टेस्टिंग के कार्यों में निरंतर वृद्धि किया जाता था अधिकाधिक संख्या में एंटीजन टेस्ट का उपयोग किया जाए। मेडिकल के विभिन्न पहलुओं के सकुशल संचालन हेतु अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सर्विलांस टीम, टेस्टिंग कोविड एवं नॉन कोविड़ अस्पतालों का प्रबंधन, एंबुलेंस सेवा का प्रबंधन, मरीजों को भर्ती कराने एवं डिस्चार्ज करने का प्रबंधन अस्पतालों के लिए लॉजिस्टिक का प्रबंधन इत्यादि करना अत्यंत आवश्यक है। अतः आप समस्त अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए इन समस्त सुविधाओं से लोगों को अच्छा वित्त करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि एल 1 एल 2 एवं एल 3 अस्पताल में खाली पड़े बेड की समीक्षा करते हुए तत्काल कार्य योजना तैयार करें। डोर टू डोर सर्वे के कार्य हेतु प्रत्येक वार्ड में नगर निकायों के माध्यम से पल्स ऑक्सीमीटर, इंफ्रारेड थर्मामीटर एवं सैनिटाइजर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि नर्सिंग होम एसोसिएशन की शाखा से वार्ता कर यह सुनिश्चित किया जाए कि मरीज के कोविड के लक्षण आते ही वे तत्काल इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल रूम को सूचना अवश्य दें। उन्होंने कहा कि जनपद में यदि कोई व्यक्ति बिना मास्क का दिखाई दे तो तत्काल उसे जुर्माना वसूला जाए एवं कड़ाई से अनुपालन कराने का निर्देश दिया जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी तिराहा, चैराहों एवं बाजारों में पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम के माध्यम से बचाव के तरीकों का व्यापक प्रचार-प्रसार करा कर लोगों को जागरूक करा जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत समस्त ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में फागिंग मशीन से साफ सफाई एवं छिड़काव सुनिश्चित करते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को इससे बचाव हेतु सभी जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को इन भयानक महामारी से बचाव हेतु निरंतर जागरूक किया जाए कि लोग बॉयल करके पानी पिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से कोविड अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरे का बंदोबस्त अवश्य किया जाए। मरीजों को बेहतर प्रबंधन हेतु डॉक्टरों को मास्टर ट्रेनिंग के माध्यम से लोगों को जागरुक करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी लोग मास्क का निरंतर उपयोग करें। उन्होंने कहा कि जनपद में इस व्यापक महामारी के दृष्टिगत सभी इमरजेंसी सुविधाएं सुचारू रूप से संचालित होना चाहिए, इस कार्य हेतु लगाए गए सभी एंबुलेंस लोगों के फोन करने पर त्वरित एवं तत्काल समय के अंदर लोगों की सेवा में उपलब्ध होना चाहिए यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है और अधिकारीगण अपने नैतिक जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी से करते हुए इस महामारी से निजाद हेतु सभी आवश्यक सुविधाएं लोगों को मुहैया कराने में कोई कोताही न बरतें। शासन की मंशा है कि लोगों को निरंतर पर्याप्त एवं त्वरित शासन द्वारा दी गई सुविधाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित होना चाहिए इस कार्य में लापरवाही कतई छम्य नहीं होगी। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अशोक कुमार, संबंधित प्रमुख डॉक्टरगण एवं संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें