पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या से आक्रोशित पत्रकारों ने राज्यपाल को भेजा चार सूत्रीय ज्ञापन

Journalists-angry-with-journalist-Vikram-Joshis-murder-sent-four-point-memorandum-to-Governor
GyanData Samachar
Journalists-angry-with-journalist-Vikram-Joshis-murder-sent-four-point-memorandum-to-Governor
अम्बेडकरनगर। गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या से आक्रोशित प्रेस क्लब के अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में दर्जनों पत्रकारों ने जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के माध्यम से राज्यपाल को चार सूत्रीय ज्ञापन भेजा। जिला प्रेस क्लब भवन में आयोजित बैठक में पत्रकारों ने मृतक पत्रकार विक्रम जोशी की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा, वहीं पत्रकारों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए सरकार से मांग किया कि प्रदेश के सारे पत्रकारों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए, अगर पत्रकारों का उत्पीड़न होता है तो सरकार तुरंत कार्रवाई करे, ताकि पत्रकार निश्चिंत होकर के पत्रकारिता कर सके, पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि कई पत्रकारों की हत्या हो चुकी है, हत्या होने के बाद सरकार कुछ नहीं करती जिससे अपराधियों का हौसला बुलंद होता जा रहा है और इसी का नतीजा है कि पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या सरेआम की गई।
बता दें कि गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी ने अपनी भांजी से हो रही छेड़खानी के खिलाफ थाने में तहरीर दर्ज करायी थी। किन्तु पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न करने के कारण हौसलाबुलन्द बदमाशों द्वारा पत्रकार विक्रम जोशी को मारपीट कर गोली मार दी गयी। पत्रकारों ने मांग किया कि सरकार उक्त घटना से सबक लेते हुए तुरंत पत्रकारों का बीमा भी कराने का कार्य करें। बैठक में जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी व महासचिव कार्तिक द्विवेदी सहित जनपद के दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें