अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने एआरटीओ वाहन को किया आग के हवाले

Angry-villagers-set-ARTO-vehicle-on-fire-due-to-the-death-of-a-young-man-after-being-hit-by-an-uncontrolled-trailer
GyanData Samachar

Angry-villagers-set-ARTO-vehicle-on-fire-due-to-the-death-of-a-young-man-after-being-hit-by-an-uncontrolled-trailer
अम्बेडकरनगर। जिले के जलालपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी एक दुकान में घुस गया। जिसकी चपेट में कई ग्रामीण आकर जख्मी हो गए। एआरटीओ वाहन उस ट्रक का पीछा करना महंगा पड़ गया जब बचने के लिए तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने एआरटीओ वाहन में आग लगा दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अकबरपुर जलालपुर मार्ग पर ओवरलोडिंग की जांच कर रहे आरटीओ बी.डी मिश्रा ने एक ट्रेलर ट्रक का पीछा किया तो कार्यवाही से बचने के उद्देश्य से ट्रक चालक काफी तीव्र गति में भागने लगा और अनियंत्रित होकर एक दुकान में घुस गया। उक्त दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एआरटीओ की सरकारी वाहन को आग के हवाले कर दिया। दुर्घटना में एक युवक की मृत्यु हुई है जबकि एक महिला घायल है जो खतरे से बाहर है।


एक टिप्पणी भेजें