जनता की एकमात्र पसंद है भारतीय जनता पार्टी... दिनेश पांडेय

GyanData Samachar

Y

आलापुर अंबेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी ही जनता की एकमात्र पसंद है भारतीय जनता पार्टी की नीति नियति एवं नेतृत्व स्पष्ट है भाजपा ही जनता के आशीर्वाद से पुनः प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी दिनेश पाण्डेय ने शुक्रवार को आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के सरयू नगर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। भाजपा नेता दिनेश पाण्डेय ने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी पार्टियों के चाल चरित्र चेहरे में काफी अंतर है। सपा, बसपा एवं कांग्रेस जैसी पार्टियां कास्ट, कैस, क्राइम की राजनीति में ही विश्वास करती हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की नीति के तहत सभी के सामूहिक प्रयास से प्रदेश तथा देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने में जुटी हुई है। भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं का लाभ आवाम को मिला है और आगे भी मिलता रहेगा। भारतीय जनता पार्टी अम्बेडकरनगर की पांचों विधानसभा सीटों पर इस बार भगवा परचम अवश्य फहरायेगी तथा प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी

एक टिप्पणी भेजें