यह प्रतियोगिता यूनिवर्सल योग एलाइंस इंडिया के तत्वाधान में गाजियाबाद में संपन्न कराया गया वर्ल्ड योग कप 2022 यूनिवर्सल योग स्पोर्ट्स फेडरेशन में इस वर्ष इंडिया ने मेजबानी की थी जिसमें यूके एवं यूएसए ,मलेशिया ,नेपाल, इजिप्ट सहित अन्य देश ने भाग लिया था भारत में वेस्ट बंगाल, तमिलनाडु, हरियाणा ,मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र ,गुजरात, राजस्थान, उड़ीसा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित अन्य राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया ।
इस सफलता पर अंबेडकरनगर दिल से डांस एकेडमी के अध्यक्ष श्री नरेंद्र गोंड द्वारा एवं संस्थापक अथर्व के गुरु सत्यम गोंड एवं सभी टीम मेंबरों ने अथर्व को बधाई देते हुए आगे प्रतियोगिता में सहयोग करने की बात कही।
आपको बताते चलें अथर्व दिल से डांस एकेडमी के डांस के छात्र हैं एवं डांस योगा में भी शिरकत करते रहते हैं इसके पहले इन्होंने आजमगढ़ ,अंबेडकर नगर, लखनऊ, अयोध्या महोत्सव ,में डांस टीम के साथ अपना परचम लहराया था, अथर्व निरंतर डीएस वोल्केनो क्रु मेंबर्स के साथ में डांस एवं अन्य प्रतियोगिता में हमेशा शिरकत करते रहते हैं, अथर्व बताते हैं कि इस चैंपियनशिप की जानकारी उनके डांस के गुरु सत्यम गोंड द्वारा उन्हें दी गई तत्पश्चात वह इस प्रतियोगिता में गाजियाबाद जाकर शिरकत किया एवं वहां पर उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल करके जिले एवं अपने माता पिता एवं गुरुजनों का सम्मान बढ़ाया।
अथर्व के पिताजी मदनलाल पेशे से किसान हैं और उनके द्वारा हमेशा ही उन्हें डांस एवं कला प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सहयोग करते रहते हैं एवं अथर्व की शिक्षा दीक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय अंबेडकर नगर से चल रही है यह अभी हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की है। सफलता के इस मौके पर नगर के योगा एसोसिएशन अध्यक्ष विनय चौधरी ने इस सफलता पर अपना आशीर्वाद देकर आगे भविष्य में चैंपियनशिप में आर्थिक मदद की घोषणा की है एवं इस सफलता पर यूनिवर्सल योग एलाइंस के वर्ल्ड प्रेसिडेंट मनीष सिंह नेशनल प्रेसिडेंट शशांक गुप्ता, यूपी प्रेसिडेंट विनय चौधरी एवं अंबेडकर नगर के सचिव मंगेश मन, शिवम गोंड, रजत मौर्य एवं अन्य मीडिया प्रभारी विवेक पांडे ,भारती सहित लोगों ने बधाई दी।
