अम्बेडकरनगर। विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रशासनिक अधिकारियों, स्वयंसेवी संगठनों व छात्र छात्राओं ने पौधरोपण कर पेड़-पौधे की सेवा व सुरक्षा का संकल्प लिया। जगह जगह खाली स्थानों व तालाबों के किनारे पौधे रोपित किए गए। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने पेड़ पौधों का महत्व बताया। कहा कि प्रकृति के बिना मानव जीवन संभव नहीं है। जनपद के अकबरपुर तहसील अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत भवन मुबारकपुर मरैला में ग्राम प्रधान रामसेवक व रोजगार सेवक आशीष ने पौधरोपण किया। इस दौरान पेड़ पौधों की सुरक्षा का संकल्प दिलाया। इस मौके पर ग्राम प्रधान ने कहा कि 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। लोगों में पर्यावरण जागरुकता के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है। इसका मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरुकता बढ़ाना और दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों का हल खोजना है।
The list of favorite articles does not exist yet...
View all articles- Sitemap
- Disclaimer
- Privacy
Join Our Whatsapp Channel... Link
Reach out!
