अम्बेडकरनगर: अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. सदानन्द गुप्ता ने जानकारी दी कि कलेक्ट्रेट के आपदा विभाग द्वारा शीत लहरी, ठण्ड और पाला के दौरान निराश्रित, असहाय, कमजोर और गरीब व्यक्तियों/परिवारों को कम्बल का वितरण किया जाएगा। इसके लिए कम्बल क्रय करने हेतु जेम पोर्टल पर निविदा आमंत्रित की गई है।
यह निविदा 26 नवम्बर से प्रारंभ होकर 06 दिसम्बर, अपरान्ह 12:30 बजे तक खुली रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी इस निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए शर्तों को पूर्ण करने पर आवेदन कर सकते हैं। निविदा से संबंधित समस्त शर्तें और नियम जेम पोर्टल पर उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त, किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक आपदा कार्यालय कलेक्ट्रेट, अम्बेडकरनगर से भी इन शर्तों और नियमों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
अपर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित व्यक्तियों को इस निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है, ताकि शीत लहरी के दौरान गरीब और जरूरतमंद लोगों को राहत प्रदान की जा सके।
