अपर जिलाधिकारी ने देर रात किया रैनबसेरों का निरीक्षण

अपर जिलाधिकारी ने देर रात किया रैनबसेरों का निरीक्षण
GyanData Samachar

 

Additional-District-Magistrate-inspected-the-night-shelters-late-at-night

अंबेडकरनगर। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए 09 जनवरी 2025 की देर रात अपर जिलाधिकारी सदानंद गुप्ता ने जनपद के विभिन्न स्थाई एवं अस्थाई रैनबसेरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अलाव व्यवस्था का भी जायजा लिया। उनके साथ उपजिलाधिकारी अरविंद त्रिपाठी और दो अतिरिक्त मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे।

अपर जिलाधिकारी ने रैनबसेरों में मौजूद व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की और यह सुनिश्चित किया कि ठंड के मौसम में किसी भी जरूरतमंद को असुविधा न हो। उन्होंने अलाव जलाने की स्थिति और रैनबसेरों में दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अलाव की नियमित व्यवस्था की जाए और रैनबसेरों में साफ-सफाई के साथ बुनियादी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए, ताकि ठंड से किसी को परेशानी न हो।

एक टिप्पणी भेजें