अम्बेडकरनगर। थाना अलीगंज के अंतर्गत टांडा अकबरपुर मार्ग पर पेठिया गांव के निकट अपाची मोटरसाइकिल और डंपर की आमने-सामने टक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।
घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों ने 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंचे, जहां घायल युवकों को मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर भेजा गया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। डंपर चालक की तलाश जारी है, और पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
यह हादसा इलाके के लिए एक बड़ा झटका बनकर सामने आया है, और लोग अब यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि पुलिस डंपर चालक को पकड़ने में सफल हो पाती है या नहीं।
.webp)