अंबेडकरनगर, 8 जनवरी 2025 थाना कोतवाली टांडा पुलिस टीम ने अभियुक्त शारिक उर्फ अमन को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी थाना कोतवाली टांडा में पंजीकृत मुकदमा संख्या 06/25 से संबंधित है। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस का टुकड़ा और बांस का डंडा भी बरामद कर लिया है।
घटना का विवरण
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में अभियुक्त शारिक उर्फ अमन ने बताया कि 6 जनवरी 2025 को उसकी बकरी पड़ोसी शहाबुद्दीन के अमरूद के पौधे के पत्ते खा गई थी। इस पर शहाबुद्दीन की पत्नी जुबैदा खातून और उनका बेटा शहनवाज गाली-गलौच करने लगे। शारिक ने बताया कि उसने माफी मांगी, लेकिन इसके बावजूद दोनों ने उसे मारना शुरू कर दिया।
झगड़े के दौरान शारिक का बड़ा भाई सुल्तान उर्फ पीटर भी मौके पर पहुंच गया। दोनों भाइयों ने पास पड़े बांस के टुकड़े और डंडे से शहाबुद्दीन की पत्नी और बेटे को मारा। शारिक ने बताया कि इस दौरान उसकी पत्नी बीच-बचाव करने पहुंची, लेकिन उसे भी जुबैदा और शहनवाज ने मारा।
गिरफ्तार अभियुक्त
पुलिस ने अभियुक्त शारिक उर्फ अमन (24 वर्ष) पुत्र रियाजुद्दीन, निवासी ग्राम छोटा चिंतौरा, थाना कोतवाली टांडा, को चिन्तौरा पंचायत भवन के पास से गिरफ्तार किया।
बरामदगी
अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बांस का टुकड़ा और डंडा बरामद किया, जो मूसी सेठ के घेरा में छिपाकर रखा गया था।
पंजीकृत अभियोग
थाना कोतवाली टांडा में मुकदमा संख्या 06/25 धारा 115(2)/117(2)/105/352 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- उ.नि. रामाग्रय
- उ.नि. यू.टी. अजय कुमार
- हेड कांस्टेबल फूलचंद्र
- कांस्टेबल अवनीश कुमार
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है।
