युवक की बाइक और मोबाइल चोरी, प्राथमिकी दर्ज

युवक की बाइक और मोबाइल चोरी, प्राथमिकी दर्ज
GyanData Samachar
Youth's-bike-and-mobile-stolen-FIR-lodged


अंबेडकरनगर। थाना कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र में 27 मार्च 2025 की रात खानपुर मोहरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक की बाइक और मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

घटना का विवरण:

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मोहम्मद रहीम निवासी सैदापुर, थाना सम्मनपुर की होंडा साइन मोटरसाइकिल (UP 45AF 2449) थी, जिसे उनका गांव का एक युवक जितेंद्र पुत्र रामसुरेश मांगकर अकबरपुर आया था। रात करीब 9 बजे, जब वह बाइक से वापस लौट रहा था, तभी खानपुर मोहरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

इस दुर्घटना में जितेंद्र बेहोश हो गया। जब उसे होश आया, तो उसने देखा कि उसकी मोबाइल फोन और बाइक चोरी हो चुकी थी।

एफआईआर दर्ज, जांच जारी

घटना की सूचना पाकर पीड़ित मोहम्मद रहीम ने 28 मार्च 2025 को थाना कोतवाली अकबरपुर में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात चोर की तलाश जारी है।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि बाइक और मोबाइल की जल्द बरामदगी होनी चाहिए। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें