विद्या भारती विद्यालय में वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम संपन्न

विद्या भारती विद्यालय में वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम संपन्न
GyanData Samachar
Annual-result-distribution-program-concluded-at-Vidya-Bharti-School


आलापुर (अंबेडकरनगर)। विद्या भारती विद्यालय जय बजरंग इंटरमीडिएट कॉलेज, रामनगर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन के साथ हुआ। कक्षा नवम और एकादश के मेधावी छात्रों को मुख्य अतिथि सुनित कुमार द्विवेदी (अध्यक्ष, बार एसोसिएशन आलापुर), विनय कुमार पांडेय (मंडल अध्यक्ष, भाजपा), श्यामनाथ शुक्ल, दिनेश कुमार पांडेय (पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष), अनूप कुमार सिंह, रामविलास, दुर्गा प्रसाद और विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया।

अतिथियों का परिचय विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य संतोष कुमार तिवारी द्वारा और परीक्षाफल सारांश ओम प्रकाश सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया।

विभिन्न कक्षाओं के शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं:

  • कक्षा तृतीय: श्रेया उपाध्याय (प्रथम), युवराज मौर्य (द्वितीय), अर्पिता (तृतीय)

  • कक्षा चतुर्थ: प्रियम (प्रथम), अनुश्री (द्वितीय), आदित्री मोहन (तृतीय)

  • कक्षा पंचम: आंचल यादव (प्रथम), आर्यन यादव (द्वितीय), शुभ मौर्य (तृतीय)

  • कक्षा षष्ठ: पल्लवी मौर्य (प्रथम), आर्या (द्वितीय), अमृता यादव (तृतीय)

  • कक्षा सप्तम: हर्षिता प्रजापति (प्रथम), सचिन गुप्ता (द्वितीय), रितिका गुप्ता (तृतीय)

  • कक्षा अष्टम: अंजलि (प्रथम), रिया वर्मा (द्वितीय), तनु (तृतीय)

  • कक्षा नवम: दिव्यम (प्रथम), अनन्या यादव (द्वितीय), अंश मौर्य (तृतीय)

  • कक्षा एकादश: भूमि पटेल (प्रथम), आलोक (द्वितीय), अमृत मौर्य (तृतीय)

ओवरऑल चैंपियनशिप विजेता:

  • प्राइमरी सेक्शन: प्रियम (कक्षा 4A)

  • जूनियर सेक्शन: हर्षिता प्रजापति (कक्षा 7A)

  • सीनियर सेक्शन: दिव्यम (कक्षा 9C)

अन्य विशेष उपलब्धियां:

  • शत-प्रतिशत उपस्थिति: श्रेया (कक्षा 3A), तन्मय (कक्षा 6), हर्षिता (कक्षा 7), अंशिका सिंह (कक्षा 9), प्रतिक्षा मिश्रा (कक्षा 10), निष्ठा (कक्षा 10)

  • संस्कृति ज्ञान परीक्षा: कक्षा 3A की श्रेया उपाध्याय ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों और उपस्थित अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें