अज्ञात कारणों से आग लगने आषियाना खाक
अंबेडकरनगर। अज्ञात कारणों से लगी आग से पांच दलितों का आषियाना खाक हो गया है। ग्रामीणों के अथक मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। भीटी थाना क्षेत्र के दुबाने का पूरा में दोपहर बाद चल रही तेज हवाओं के बीच दलित ब्रहमादीन के छप्पर से उठी आग ने एक-एक कर प्रहलाद,फूलचंद्र तथा बरखू राम के छप्परनुमा आषियाने को राख में बदल दिया। इस आग की चपेट में आने से बरखूराम का खाद्यान्न ,कपड़े तथा अन्य दैनिक उपयोग के समस्त सामान जल गये जबकि अन्य का छप्पर जिसमें चारा मषीन आदि भी जला है। घटनास्थल पर सूचना के बाद भी फायर स्टेषन की गाड़ी नहीं पहुंची थी । ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। लेखपाल गुरूचरन भी घटनास्थल पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया। वहीं भीटी पुलिस भी सब इंस्पेक्टर खुषीराम के साथ डटी रही। वहीं थाना अहिरौली के ग्राम धामापट्टी में षार्ट सर्किट से लगी आग से 25 बीघा गेहूं जलकर राख हो गयी है। गांव के रामउजागिर यादव,विनय यादव,दषरथदीन,महेंद्र ,देवकी यादव तथा रामबरन यादव का गेहूं जल गया है। यहां भी फायर स्टेषन की गाड़ी नहीं पहुंची। पूर्व प्रधान रामजनम यादव सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। भीटी थाना क्षेत्र के सम्मनपुर में बिजली की षार्ट सर्किट ने जमकर ताण्डव मचाया है परंतु किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है। वहीं दूसरी तरफ तापमान बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाओं में भी तेजी आ गयी है। बीती रात नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के दरगाह शरीफ में स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान में आग लग जाने से हजारों का सामान जल गया। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने स्थिति का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार मोहम्मद शहाबुद्दीन पुत्र स्व0 मोहम्मद जिलानी की दरगाह शरीफ के शीशा मजार के निकट जनरल स्टोर की दुकान है। बुधवार की रात दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गयी जिससे दुकान में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। सामान के साथ-साथ दुकान में रखी लगभग 35 हजार रूपये की नगदी भी जल गयी। आग लगने की जानकारी रात में ही मिलने पर स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर आग से हुई क्षति का आंकलन किया। लेखपाल ने बताया कि वह अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजेंगे।