नई दिल्ली (28 मार्च): चीनी कंपनी Xiaomi ने भारत में अपनी पकड़ काफी मजबूत कर ली है। ऐसे में कंपनी के संस्थापक ली जुन ने कहा कि भारत उनके लिए महत्वपूर्ण बाजारों में से एक है और वह अगले 3 साल में भारत में 20,000 लोगों को रोजगार देंगे।
ली ने कहा कि कंपनी ने काफी कम समय में नई ऊंचाई प्राप्त की है। उन्होंने चीन की ‘इंटरनेट प्लस’ नीति पर भी चर्चा की जिसकी शुरुआत चीन के प्रधानमंत्री ने 2015 में की थी। उन्होंने कहा कि भारत के ऑनलाइन बाजार में सफलता के बाद Xiaomi अपनी ऑफलाइन उपस्थिति बढ़ाना चाहती है। साथ ही कंपनी की योजना ऑफलाइन बाजार हिस्सेदारी को 50 फीसदी तक पहुंचाना है।
IDC के विश्लेषकों के अनुसार, Xiaomi India ऑनलाइन बाजार में बिकने वाले स्मार्टफोन ब्रांड में पहले स्थान पर है। इसकी हिस्सेदारी लगभग 29.3 फीसदी है। Xiaomi ने जुलाई 2014 में भारतीय बाजार प्रवेश में किया था और यहां से लगभग एक अरब डॉलर का राजस्व प्राप्त कर चुकी है।