पति-पत्नी के बीच सुलह कराकर महिला थाना अंबेडकरनगर ने कराई राजी-खुशी विदाई

पति-पत्नी के बीच सुलह कराकर महिला थाना अंबेडकरनगर ने कराई राजी-खुशी विदाई
GyanData Samachar

 

Ambedkar-Nagar-women-police-station-arranged-a-reconciliation-between-husband-and-wife-and-gave-them-a-happy-farewell

अंबेडकरनगर। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद अंबेडकरनगर महिला थाना में पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद को सुलझाते हुए राजी-खुशी विदाई कराई गई।

महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त एक प्रार्थना पत्र के आधार पर महिला थानाध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी, उ0नि0 सुषमा, आरक्षी प्रिया मिश्रा और आरक्षी सविता द्वारा दोनों पक्षों को बुलाकर मध्यस्थता की गई

जांच में सामने आया कि छोटी-छोटी बातों को लेकर आपसी संबंधों में दूरियां बढ़ गई थीं, जिससे गुस्से में आकर पत्नी अपने मायके चली गई थी। वार्ता के दौरान पति को अपनी गलती का एहसास हुआ, जिसके बाद पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाया और आपसी सहमति से सुलह कराकर दंपत्ति की विदाई कराई

पति-पत्नी ने अंबेडकरनगर पुलिस को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया और साथ में रहने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें