प्रतापगढ़। पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्म शती के अवसर पर अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन आज विकास खण्ड सांगीपुर मुख्यालय परिसर में खण्ड विकास अधिकारी श्री चन्द्र प्रकाश विश्वकर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में खण्ड विकास अधिकारी ने कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय गरीबो, समाज से वंचित लोगो, बेसहारा और कमजोर लोगों के मसीहा थे। उन्होने जीवनपर्यन्त समाज के वंचितो के लिये चिन्ता की और उनके बेहतरी के लिये जीवनपर्यन्त लगे रहे। उन्होने शासन द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न जनहित कार्यक्रमों के बारे में लोगों को जानकारी दी तथा निरन्तर विकास के लिये जोर देने पर कहा। उन्होने बताया कि इस मेले एवं प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही विकास योजनाओ की जानकारी देना और समाज के व्यक्ति को विकास के साथ जोड़ना है। खण्ड विकास अधिकारी ने विभागीय प्रदर्शनी एवं स्टाल का अवलोकन भी किया। उन्होने मेले में उपस्थित जनता से अपील की कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों के बारे में विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियांं से स्टाल के माध्यम से जानकारी प्राप्त करें एवं योजना का लाभ उठाये। यह मेला दिनांक 11 सितम्बर से 13 सितम्बर 2017 तक आयोजित रहेगा।
मेले में सूचना विभाग द्वारा पंजीकृत कलाकार बेधड़क संगीत पार्टी के द्वारा पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन दर्शन एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी दी जिसे लोगो ने काफी सराहा। इस अवसर पर मेले में सूचना विभाग, उद्यान विभाग, बाल विकास परियोजना, कृषि विभाग, खादी ग्रामोद्योग, कौशल विकास मिशन एवं पशुपालन विभाग ने स्टालो के माध्यम से योजनाओ की जानकारी लोगो को उपलब्ध करायी। इस अवसर पर ए0डी0ओ0 पंचायत श्री आद्या प्रसाद के अलावा श्री प्रमोद श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
The list of favorite articles does not exist yet...
View all articles- Sitemap
- Disclaimer
- Privacy
Join Our Whatsapp Channel... Link
Reach out!