अम्बेडकरनगर। कल जुलूस के दौरान हर्ष फायरिंग में घायल के परिजनों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या की साजिश सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हो गया है और पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने का दावा भी किया है।
बसखारी थाना क्षेत्र के किछौछा बाजार में कल तन्नू बाबा के वर्षिक उर्स के जुलूस में हर्ष फायरिंग से स्थानीय 44 वर्षीय शिवपूजन पुत्र राम आसरे घायल हो गए थे जिसके बाद आक्रोशित बाजार वासियों ने जमकर बवाल काटा था। घायल शिवपूजन की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने घायल की माता संतोड़ा देवी की तहरीर पर अपराध संख्या 202/17 पर उस्मान पुत्र कुजबुल्लाह, अशरफ पुत्र उस्मान, सैय्यद गौस अशरफ पुत्र सैय्यद अहमद, इसरार पुत्र मुख्तार के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 323, 504, 120 बी सहित 7 क्रिमनल-ला-एमेंडमेंट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष टीपी वर्मा ने बताया कि चार अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ आरोपी उस्मान को गिरफ्तार कर लिया है।
The list of favorite articles does not exist yet...
View all articles- Sitemap
- Disclaimer
- Privacy
Join Our Whatsapp Channel... Link
Reach out!