निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों के द्वारा किये गये अद्यतन व्यय की जांच होगी: गिरिजेश कुमार त्यागी
अम्बेडरकनगर। अपर जिलाधिकारी वि0/राज0/प्रभारी अधिकारी गिरिजेश कुमार त्यागी ने बताया है कि जनपद के समस्त निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवार निर्वाचन के दौरान उनके व्यय की धनराशि/निर्वाचन व्यय लेखा की जांच प्रभारी/वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा आगामी 16 नवम्बर को नगर पालिका परिषद टाण्डा, नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा तथा नगर पंचायत इल्तिफातगंज के व्यय की जांच की जायेगी। इसी प्रकार 17 नवम्बर को नगर पालिका परिषद, अकबरपुर व नगर पालिका परिषद जलालपुर के निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों के द्वारा किये गये अद्यतन व्यय की जांच की जायेगी। यह कार्य पूर्वान्ह 10 बजे से सांय 5 बजे तक की अवधि में किया जायेगा।