अम्बेडकरनगर। स्टूडेंट पुलिस कैडेट भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपदीय परिसर विद्यालयों के छात्रों द्वारा शैक्षिक भ्रमण किया गया। इस दौरान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेवाना, राजकीय विद्यालय राजकीय विद्यालय कहरा, सलेमपुर, राजकीय हाई स्कूल डियावा, मोहिद्दीनपुर, राजकीय बालिका हाई स्कूल तरौली मुबारकपुर एवं अन्य राजकीय विद्यालयों के छात्र प्रतिभाग किए। उसके उपरांत छात्रों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जिला अधिकारी राकेश कुमार मिश्र से रूबरू हुए। इस दौरान जिलाधिकारी ने शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों को पढ़ाई में मन लगाकर पढ़ाई करने का निर्देश दिया। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि पुस्तक के अध्ययन से ज्ञान प्राप्त होता है, जिससे विद्यार्थियों में संस्कार की उत्पत्ति होती है। उन्होंने छात्रों को अपनी नैतिक कर्तव्यों का पाठ पढ़ाते हुए पढ़ाई में मन लगा कर पढ़ाई करने का निर्देश दिया।
पुस्तक के अध्ययन से ज्ञान प्राप्त होता है, जिससे विद्यार्थियों में संस्कार की उत्पत्ति होती है: डीएम
Knowledge-is-gained-from-the-study-of-the-book-from-which-the-rites-are-originated-in-the-students-DM
