जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर रहीं विधायक अनीता कमल

GyanData Samachar
Anita Kamal

अम्बेडकरनगर । आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के गांव में कड़ाके की सर्दी से बचाव के लिए निर्धन असहाय एवं निराश्रित जरूरतमंदों को कंबल वितरित करने शनिवार को आलापुर की भाजपा विधायक अनीता कमल गांव की तरफ निकल पड़ी। विधायक अनीता कमल आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के भदयां बनकटा साबितपुर बलरामपुर गढ़वल मदैनिया ककरापार सिंहपुर कढमोरवां समेत कई अन्य गांवों में पहुंचकर लगभग दो सौ लोगों को कम्बल प्रदान किया। उक्त मौके पर विधायक प्रतिनिधि अवधेश कमल पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यवर्धन पांडे गंगा मिश्रा प्रवीन सिंह शैलेंद्र प्रताप सिंह दुर्गेश पांडे वीरेंद्र यादव रमेश सिंह मुकर्रम खां रामबदन यादव संतोष सिंह राजेंद्र सिंह महेन्द्र वर्मा अमित गिरी ज्ञानेंद्र सिंह के अलावा हिंदू युवा वाहिनी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल सिंह पूर्व जिला महामंत्री कमलेश मिश्र प्रहलाद विश्वकर्मा विनय सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे 

एक टिप्पणी भेजें