अम्बेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी के मंडल रामनगर के पूर्व उपाध्यक्ष अभिषेक निषाद के घर बहरामपुर एवं सेदपुर रसीदपुर अनुराग त्रिपाठी के घर शोक संवेदना व्यक्त करने उत्तर प्रदेश शासन के पंचायती मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष आनंद जायसवाल के नेतृत्व में उनका स्वागत किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष शिव नायक वर्मा रहे माननीय मंत्री जी ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं से पूरी तन्मयता से लोकसभा चुनाव की तैयारी में उतरने को कहा। और मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कार्यकर्ताओं के उपेक्षा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा आज देश में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश में श्री मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी नेतृत्व में एक विकास की सोच वाली सरकार चल रही है। जिसका सपना है सबका साथ सबका विकास है आज केंद्र की सरकार एवं प्रदेश की सरकार तमाम जन कल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं हम कार्यकर्ताओं का ही दायित्व है उसको जनता के बीच में प्रचार प्रसार करना इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अवधेश द्विवेदी सेक्टर अध्यक्ष जितेंद्र मोर्य राजेश्वर पाठक त्रिवेंद्रम जायसवाल नीरज सोनी आयुष तिवारी रमेश यादव अलगू मद्धेशिया डॉ धीरेंद्र त्रिपाठी घर भरन चौहान रामनगर विकासखंड के कई ग्राम पंचायतों की ग्राम प्रधान डीपीआरओ अंबेडकरनगर तहसीलदार आलापुर थाना अध्यक्ष आलापुर मौजूद इंदईपुर बाजार में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
The list of favorite articles does not exist yet...
View all articles- Sitemap
- Disclaimer
- Privacy
Join Our Whatsapp Channel... Link
Reach out!
