सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति के आश्रित को मिला ₹2 लाख का बीमा क्लेम

सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति के आश्रित को मिला ₹2 लाख का बीमा क्लेम
GyanData Samachar
Dependent-of-a-person-who-died-in-a-road-accident-got-an-insurance-claim-of-₹-2-lakh


आलापुर (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर के सिंघलपट्टी बाजार निवासी विनोद कुमार शाहू की विगत दिनों सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उनके परिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत ₹2 लाख का चेक प्रदान किया गया।

बड़ौदा यूपी बैंक शाखा प्रबंधक ने सौंपा चेक

बड़ौदा यूपी बैंक, सिंघलपट्टी शाखा के प्रबंधक ने मृतक की पत्नी कुसुम शाहू को ₹2 लाख का बीमा क्लेम चेक सौंपा। इस दौरान शाखा प्रबंधक ने बताया कि अक्सर लोग अपने बैंक खातों में बीमा योजना नहीं लेते हैं, जिससे आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति में उनके परिवार को आर्थिक मदद नहीं मिल पाती। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अन्य बीमा योजनाओं को अपनाने की सलाह दी।

बीमा योजना से मिल सकती है आर्थिक सहायता

शाखा प्रबंधक ने बताया कि ₹12 सालाना प्रीमियम वाली प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दुर्घटना में मृत्यु या स्थायी अपंगता होने पर ₹2 लाख तक की सहायता दी जाती है। इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को लेना चाहिए ताकि किसी अप्रिय घटना के समय उनके परिवार को आर्थिक संबल मिल सके।

समारोह में कई लोग रहे मौजूद

इस दौरान बैंक के हेड कैशियर सुभाष अग्रहरि, सुरेश, रणधीर मौर्य, इन्द्रसेन, भोला समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें