टांडा, अंबेडकरनगर। थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम हिथुरी दाउदपुर में एक 18 वर्षीय युवती के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्या है मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 मार्च 2025 की रात करीब 9:30 बजे ग्राम पुंथर निवासी शशिकांत उर्फ राजन उर्फ टार्जन पीड़िता के घर में घुसकर छेड़खानी करने लगा। लड़की ने विरोध किया और शोर मचाया, जिससे परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन गांववालों ने पीछा कर उसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी के सिर पर हल्की चोट भी आई।
पुलिस कार्रवाई
पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष अलीगंज ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
(संवाददाता)
