माडर्न मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न

GyanData Samachar
Modern Madarsa Modernization

अंबेडकरनगर। माडर्न मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक एसोसिएशन की बैठक जिला मुख्यालय अकबरपुर में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद जमाल अहमद अंसारी ने व संचालन महफूज आलम ने किया। बैठक में मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा किया गया। समस्त लाटो का केंद्र सरकार से 2 वर्षों का मानदेय न जारी किए जाने पर नाराजगी भी व्यक्त किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद जमाल अहमद अंसारी ने बताया की लाट संख्या 1506 व 672 मदरसों के शिक्षकों वर्ष 2015-16 की दूसरी किस्त निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों को 6 माह का मानदेय जारी कर दिया है। जिसमें जिले के लाट संख्या 1506 में 64 मदरसा व लाट संख्या 672 जिले के 6 मदरसे शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे शिक्षकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। 2 वर्षों से शिक्षकों को केंद्र सरकार ने मानदेय नहीं दिया है। एसोसिएशन कई बार शिक्षकों की समस्याओं को लेकर उच्च अधिकारियों व विभागीय मंत्रियों से मिल चुका है। सिर्फ आश्वासन मिला है अब तक कुछ नहीं हुआ है इससे मदरसा शिक्षक काफी परेशान आहत हैं। अगर जल्द भुगतान नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से महफूज आलम फिरोज अहमद जितेंद्र तिवारी अरविंद सिंह रिजवान अहमद अनवर अली शादाब अहमद सच्चिदानंद तिवारी फारुक अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें