नहीं हो पा रहा कोटेदार का चयन

GyanData Samachar
Chopboard selection

अंबेडकरनगर। जनपद के आलापुर तहसील अंतर्गत रामनगर विकास खंड के रामनगर महुवर प्रथम के उचित दर विक्रेता के चयन के लिए आयोजित खुली बैठक कोरम के अभाव में स्थगित हो गयी। अब आगामी 12 फरवरी को खुली बैठक किया जाएगा। खुली बैठक में उचित दर विक्रेता का चयन किया जायेगा। आज गुरुवार को होने वाली बैठक के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी को पर्यवेक्षण अधिकारी बनाया गया था। उचित दर विक्रेता का कोरम के अभाव में नहीं हेा सका चयन। ग्राम पंचायत अधिकारी अनूप कुमार ने इसकी पुष्टि किया है।

एक टिप्पणी भेजें