प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत किसानों को पांच लाख का चेक किया गया वितरित

Five-lakhs-distributed-to-farmers-under-Prime-Minister-Jeevan-Jyoti-Bima-Yojana
GyanData Samachar
Five-lakhs-distributed-to-farmers-under-Prime-Minister-Jeevan-Jyoti-Bima-Yojana
अम्बेडकरनगर। जनपद के आलापुर तहसील के वसुधा सिंह सभागार में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत किसानों को पांच लाख का चेक बितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि आलापुर की विधायक अनिता कमल रही। बिशिष्ट अतिथि मण्डल अध्यक्ष आनन्द जायसवाल रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आलापुर की विधायक अनीता कमल ने कहा हमारी केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों असहायों कमजोर वर्गों के लिए समर्पित है। जो हमारे प्रधानमंत्री जी का नारा है सबका साथ सबका विकास उसी को देखते हुए आगे बढ़ रही है। आज हमारे विधानसभा के तमाम ऐसे गरीब किसान जिनका दुर्घटना में निधन हुआ था। आज उनके परिवारों को मरहम लगाने का काम हमारी सरकार कर रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष भाजपा आनंद जायसवाल ने कहा हमारी सरकार किसानों के लिए नौजवानों के लिए गरीबों के लिए समर्पित है हमारी सरकार है किसानों की आय दोगुना करना जो भी गरीब किसान किसी दुर्घटना का शिकार हुए आज उनके परिवार को यह आर्थिक मदद कहीं ना कहीं दूरगामी सोच का हमारे मोदी जी और योगी जी का है हमारी सरकार तमाम ऐसी योजनाएं हैं जो गरीबों के लिए चला रही है। इस दौरान उप जिलाधिकारी आलापुर तहसीलदार आलापुर डॉक्टर शिवपूजन वर्मा श्याम नाथ शुक्ला दुर्गेश तिवारी मोहित दीक्षित समेत लाभार्थी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें