अम्बेडकरनगर। योगी सरकार के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन आगामी ने 15 जुलाई से पूरे जनपद में पॉलिथीन के प्रयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने एवं पॉलिथीन प्रयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की रूप रेखा तैयार कर लिया है। जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने प्रेस क्लब भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि शासन की मंशानुरूप पूरे जनपद को पॉलीथीन मुक्त कराने की योजना तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि आगामी 15 जुलाई से पतली पॉलिथीन पर पाबंदी लगाई जा रही है इसलिए कोई भी व्यक्ति पॉलिथीन में कोई भी समान ना खरीदे। उन्होंने कहा कि आमजनों को जगरुक्त बनाने के उद्देश्य से बैठकों के साथ विद्यालयों के छात्रों को भी पॉलीथीन के नुकसानों से अवगत कराया जाएगा। उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी उमेश नारायण पाण्डेय ने भी पॉलिथीन से होने वाले नुकसानों पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए मीडिया से सहयोग की अपील किया। उक्त अवसर पर प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष सहित जनपद के अधिकांश पत्रकार मौजूद रहे।
आगामी 15 जुलाई से पॉलिथीन के प्रयोग पर पूरी तरह से लगेगा प्रतिबंध: जिलाधिकारी
The-ban-will-take-place-fully-on-the-use-of-polythene-from-July-15-District-Magistrate
