मंडला आयुक्त एमपी अग्रवाल ने धार्मिक स्थल षिव बाबा में किया वृक्षारोपण

Mandla-Commissioner-MP-Aggarwal-planted-tree-in-Shiva-Baba-religious-site
GyanData Samachar
Mandla-Commissioner-MP-Aggarwal-planted-tree-in-Shiva-Baba-religious-site
अम्बेडकरनगर। जनपद में 28 लाख 34 हजार 510 वृक्षारोपण का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। इसी क्रम में मंडला आयुक्त एमपी अग्रवाल, जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, मुख्य विकास अधिकारी अनूप कुमार श्रीवास्तव, अपर जिला अधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वृहद वृक्षारोपण किया गया। सर्वप्रथम मंडला आयुक्त एमपी अग्रवाल द्वारा दिलावलपुर, भीटी तहसील अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। उसके उपरांत उपरोक्त समस्त अधिकारियों द्वारा धार्मिक स्थल शिव बाबा पहुंच कर चक्रशिया, हरिशंकरी, कनक चंपा, बरगद, पीपल, पाकड़ एवं अन्य छायादार, फलदार वृक्ष रोपित किए गए। महाकुंभ वन महोत्सव के दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि वृक्षारोपण के लक्ष्य को सभी अधिकारी प्राथमिकता के साथ लेते हुए पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के महत्व को पहचानना होगा और अपना शत प्रतिशत योगदान देना होगा।

एक टिप्पणी भेजें