अम्बेडकरनगर। सिंचाई संघ नलकूप अम्बेडकरनगर की सोमवार को होने वाली एक दिवसीय अधिवेशन कार्यक्रम को कोरोना वायरस के कारण अपर जिलाधिकारी द्वारा अनुमति नहीं दी गयी है। बता दें कि कार्यक्रम संयोजक शशि प्रकाश शुक्ला व कार्यक्रम सह संयोजक अशोक सिंह द्वारा अपर जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर को दिनाॅक 22.03.2021 को फैजाबाद रोड पर स्थित नलकूप विभाग के प्रांगण में खुले मैदान में टेंट लगाकर अधिवेशन कार्यक्रम की अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसमें लगभग 200 व्यक्तियों की भीड़ एकत्रित होने की संभावना थी। कोरोना महामारी (कोविड-19) को देखते हुए अपर जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर द्वारा कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गयी है।
सिंचाई संघ नलकूप के एक दिवसीय अधिवेशन कार्यक्रम को कोविड-19 के कारण नहीं मिली अनुमति
Irrigation-association-tubewell-s-one-day-convention-program-not-allowed-due-to-Kovid-19
