उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के जिलाध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को षिकायती पत्र देकर जांच के उपरांत निर्दोश का नाम विवेचना के दौरान निकाले जाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि रामकुबेर पुत्र रामअषीश सुल्तानपुर तुलसीरपुर ,बरियावन निवासी जो भारत वाच कम्पनी लोहामण्डी षहजादपुर के यहां बीएसएनएल एवं एयरटेल रिचार्ज कार्य में डिस्ट्रीब्यूटर पवन कसौंधन निवासी पहितीपुर रोड षहजादपुर का मार्केटिंग सहयोगी है। एयरटेल ई-टाप के पैसे के लिए 19 अप्रैल को फैजाबाद रोड पर स्थित सुमन प्रिंटिग प्रेस सुमंत कुमार की दुकान पर गया था। उसी समय विजलेंस टीम लखनऊ द्वारा सुमन प्रिंटिंग प्रेस पर छापा गया था। विजलेंस टीम द्वारा एयरटेल का रिचार्ज ई-टाप बरामद किया गया। उस टीम द्वारा रामकुबेर को भी मामले में सम्मिलित होना दिखाकर गिरफ्तार कराया गया और जेल भेज दिया गया। दीपक मद्वेषिया,अमित बंका,मनोज गुप्ता,गगन मिश्रा सहित अन्य व्यापारियों ने निर्दोश रामकुबेर के संबंध में जांच कराकर विवेचना के दौरान नाम निकालने की मांग की है।