अम्बेडकरनगर। विश्व मत्स्य दिवस के अवसर पर जनपद के विकासखंड बसखारी के ग्राम नारायणपुर प्रीतमपुर में मोहम्मद अफजल के वृहद रिसर्कुलेटरी एक्वा कल्चर सिस्टम आर0 ए0 एस0 मत्स्य फार्म पर धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा द्वारा प्रतिभाग कर आर0 ए0 एस0 सिस्टम का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मत्स्य पालकों मत्स्य व्यवसाईओं मत्स्य जीवी सहकारी समितियों के सदस्यों एवं गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित किया गया। अपने संबोधन में एकीकृत मत्स्य पालन एवं सामुदायिक मत्स्य पालन जैसी नई तकनीकी का उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। मत्स्य विकास की योजनाओं एवं संभावनाओं एवं समस्याओं के निराकरण हेतु निर्देशित किया गया। शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का भरपूर लाभ लेने हेतु आह्वान किया गया। सहायक निदेशक मत्स्य डॉ पूजा गौतम ने संबोधित करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य है देश में मत्स्य पालन क्षेत्र के विकास में मछली किसानों, एक्वाप्रेन्योर (जल क्षेत्र में उद्यमी) और मछुआरों की उपलब्धियों और योगदान को मान्यता देना। साथ ही स्थायी स्टॉक और स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र को सुनिश्चित करने के लिए देश के मत्स्य संसाधनों के प्रबंधन के तरीके को बदलने के लिए ध्यान आकर्षित करना। साथ ही उन्होंने मछली पालन के लिए अनुकूल दशाएं, मछली की प्रजातियां, बीज की उपलब्धता भण्डारण एवं विपणन की तकनीकी जानकारी प्रदान की।अपने संबोधन में आगे बताया कि मछली पालन के क्षेत्र में सतत विकास के लिए देश में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना चलाई जा रही है जो आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर जनपद के पांच प्रगतिशील मत्स्य पालकों सुभाष चंद्र अली हसन ओम प्रकाश मोहम्मद उमर रामानंद निषाद को प्रशस्ति पत्र एवं साल दिया गया साथ ही योजनाओं का डेमो चेक सऊद अहमद अभिमन्यु यादव अब्दुल कादिर रविंद्र नाथ तिवारी को दिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पांति के मुख्य विकास अधिकारी खुर्शीद आलम, मो0 अशरफ, विकास निषाद, आदि लोग मौजूद रहे।
The list of favorite articles does not exist yet...
View all articles- Sitemap
- Disclaimer
- Privacy
Join Our Whatsapp Channel... Link
Reach out!