विधायक अनीता कमल ने बढ़ाया नौनिहालो का हौसला

MLA Anita Kamal promoted Nunihalo's enthusiasm
GyanData Samachar
MLA Anita Kamal promoted Nunihalo's enthusiasm
अंबेडकरनगर। 69 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर प्राथमिक विद्यालय रामनगर प्रथम में आयोजित ऐतिहासिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों व शिक्षकों का उत्साहवर्धन करने के लिए आलापुर की भाजपा विधायक अनीता कमल पहुंची। वरिष्ठ भाजपा नेता विधायक प्रतिनिधि अवधेश कमल, मंडल अध्यक्ष आनंद जायसवाल, कमलेश मिश्रा, श्याम नाथ शुक्ला, प्रवीन सिंह, दुर्गेश तिवारी, अभिषेक तिवारी, अभिषेक सिंह सहित कई अन्य भाजपा नेताओं ने भी उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश यादव व शिक्षक संघ के मंत्री अनूप शुक्ला ने सभी का आभार जताया। विधायक ने प्रधानाचार्य समेत समस्त स्टाफ के प्रयासों व नौनिहालो की प्रतिभा की सराहना की।

एक टिप्पणी भेजें