अम्बेडकरनगर। आजाद समाज पार्टी की जिलास्तरीय बैठक जलालपुर में सम्पन्न हुई। जिसमें साइकिल जनसंपर्क रैली को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर ने बताया कि 1 जुलाई से 20 जुलाई तक साइकिल जनसंपर्क रैली निकालने पर निर्णय लिया गया, यह पूरे प्रदेश में निकलेगी। यह तय किया गया कि आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी के सभी पदाधिकारी रैली को सफल बनाने के लिए आपस में जनसंपर्क साइकिल रैली निकालेंगे। मीडिया प्रभारी ऋषि कुमार ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को साइकिल यात्रा को सफल बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए। उक्त बैठक में जिलाध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर समेत तमाम लोग मौजूद रहें।
आजाद समाज पार्टी की साइकिल जनसंपर्क रैली एक जुलाई से
Azad-Samaj-Partys-cycle-public-relations-rally-from-July-1
