अंबेडकरनगर। पुलिसिया व्यवस्था को चुनौती देते हुए बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र के अंतर्गत अयोध्या मार्ग पर एक बड़ी लूट की घटना अंजाम दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के अयोध्या रोड स्थित रायल मार्ट के पास सोमवार को करीब 12 बजे बाइक सवार बदमाशों ने एक बैंकर्स को गोली मारकर तीन लाख रुपए लूट लिया। लूट की घटना की सूचना पर पहुंची अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। अकबरपुर-अयोध्या रोड स्थित रायल मार्ट के सामने मुख्य मार्ग पर राम प्रकाश पुत्र राम निहोर निवासी भड़सार कोतवाली अकबरपुर कलेक्शन का पैसा तीन लाख रुपए बाइक से एक्सिस बैंक की शाखा अकबरपुर में जमा करने जा रहा था। राम प्रकाश रेडियंट नामक प्राइवेट कंपनी में बीएएमएस पद पर कार्यरत है। बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया और रुपयों से भरा बैग लूट लिया। बदमाशों की संख्या तीन बताई गई है जो एक ही बाइक पर सवार थे। तीनों में से एक बदमाश हेल्मेट लगाया था। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राम प्रकाश को जिला अस्पताल पहुंचाया, पैर में एक गोली लगी है। वह खतरे से बाहर बताया गया है। मौके से खोखा कारतूस बरामद हुआ है। दिनदहाड़े लूट की घटना से नगर में सनसनी फैलने के साथ भय का माहौल पैदा हो गया है।
बाइक सवार बदमाशों ने लूट की घटना को दिया अंजाम
Bike-riding-miscreants-committed-the-robbery-incident
