आलापुर, अम्बेडकरनगर। जनपद अम्बेडकरनगर के नगर पंचायत जहांगीरगंज के समीप स्थित आरपीपीएस इंटर कॉलेज, मामपुर नरियांव में आयोजित उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड कैम्प शिविर का भव्य रूप से समापन हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तहसीलदार आलापुर धर्मेंद्र कुमार यादव और विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी जहांगीरगंज संतोष कुमार पांडे उपस्थित रहे। इसके अलावा, हरिप्रसाद चतुर्वेदी (एआरपी एवं पूर्व बीआरसी), ओंकार नाथ सिंह (प्रदेश अध्यक्ष, प्रांतीय विद्यालय प्रबंधक महासंगठन), वरिष्ठ पत्रकार अनिमेष श्रीवास्तव उर्फ पीयूष (राष्ट्रीय सलाहकार सचिव, भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंगठन), वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद वर्मा उर्फ कल्लू वर्मा (प्रबंधक), साधना पटेल (प्रधानाचार्या), मीरा पांडेय (उपप्रधानाचार्या), धीरज पटेल (उपप्रधानाचार्य), महेंद्र यादव (जिला स्काउट ट्रेनर), बलराम राजभर (स्काउट गाइड ट्रेनर), और अज्ञेय मिश्र उर्फ बब्लू मिश्र (प्रदेश मंत्री, प्रांतीय विद्यालय प्रबंधक महासंगठन) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया।
मुख्य अतिथि धर्मेंद्र कुमार यादव और विशिष्ट अतिथि संतोष कुमार पांडे ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने छात्रों को खेल और स्काउट गाइड के महत्व के बारे में बताया और अनुशासन व समाज सेवा की भावना को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
इस दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के एमडी अमित वर्मा ने की और संचालन स्काउट गाइड ट्रेनर बलराम राजभर ने किया। कार्यक्रम का समापन तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार यादव ने किया।
अधिकारियों और अतिथियों ने सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उनकी प्रतिभा की सराहना की। इस आयोजन ने स्काउट गाइड के उद्देश्यों को बढ़ावा देते हुए छात्रों को अनुशासन, नेतृत्व और सेवा भाव को अपनाने की प्रेरणा दी।
