दीवार तोड़ने को लेकर विवाद, महिलाओं से अभद्रता, पुलिस में शिकायत

दीवार तोड़ने को लेकर विवाद, महिलाओं से अभद्रता, पुलिस में शिकायत
GyanData Samachar
Dispute-over-breaking-the-wall-indecent-behaviour-with-women-complaint-to-the-police

अम्बेडकरनगर। थाना हंसवर क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर में दीवार तोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पीड़ित कुलदीप गोस्वामी पुत्र जैसाराम ने थानाध्यक्ष हंसवर को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

पीड़ित के अनुसार, दिनांक 06 मार्च 2025 को सुबह 10:30 बजे गांव के ही दाताराम, मंशाराम, जसवंत और भीम ने उसकी सरिया से सटी बाउंड्री वॉल को तोड़ दिया। उस समय घर पर केवल महिलाएँ मौजूद थीं, जिन्होंने जब विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी

इतना ही नहीं, आरोपियों ने ईंट और गुम्मे (पत्थर) फेंककर हमला कर दिया, जिससे महिलाएँ डरकर घर के अंदर भाग गईं। घटना की जानकारी कुलदीप को मोबाइल के जरिए दी गई, जिसके बाद 112 नंबर पुलिस को सूचित किया गया

महिलाओं ने इस घटना का वीडियो भी बनाया, जिसे सबूत के तौर पर पेश किया गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि विपक्षीगण ने काफी नुकसान पहुँचाया है और उन पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए

इस संबंध में थाना हंसवर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

एक टिप्पणी भेजें