जलालपुर, अंबेडकर नगर। 26 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह जी के साहबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के बलिदान की स्मृति में आयोजित वीर बाल दिवस पर भाजपा विधानसभा कार्यालय पांडे कॉलोनी मोड़ पर एक गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर ने गुरु गोविंद सिंह जी के परिवार के अद्वितीय बलिदान और सनातन धर्म की रक्षा में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के साहबजादों के बलिदान को यह राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता। उन्होंने विशेष रूप से बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के सर्वोच्च बलिदान का स्मरण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र ने की। उन्होंने वीर बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों के बलिदान की गौरवशाली गाथा साझा की। उन्होंने कहा कि इन छोटे-छोटे बालकों के बलिदान ने पूरे देश को प्रेरणा दी है।
कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्त ने किया। संयोजक विकास निषाद ने कहा कि यह आयोजन वीरता, साहस और त्याग को सम्मानित करने और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए किया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि आशुतोष उपाध्याय रिंकू, पूर्व नगर अध्यक्ष मानिक चंद सोनी, कार्यक्रम सह-संयोजक सतनाम सिंह, नगर उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल, आशाराम मौर्य, सीमा गुप्त, नगर मंत्री अमित गुप्त, रोशन सोनकर, राम वृक्ष भार्गव, जितेंद्र शिल्पी, देवेंद्र मिश्र, सुनील चौहान, सचिन मौर्य, जीत बहादुर यादव, महेश जायसवाल और दीपचंद जायसवाल समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
इस आयोजन ने वीर बालकों के बलिदान और साहस को याद कर समाज में उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
