दबंगई के बल पर अधिवक्ता की बाउंड्रीवाल ढहाने वाले दो आरोपी जेल भेजे गए

Two-accused-who demolished-the-boundary wall-of-an-advocate-on-the strength-of-bullying-were sent-to-jail
GyanData Samachar

 


अंबेडकरनगर।अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बरियावन बाजार में अधिवक्ता राजीव शेखर त्रिपाठी की बाउंड्रीवाल को दबंगई के बल पर ढहाने के मामले में उपजिलाधिकारी अकबरपुर शौरभ शुक्ला ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

घटना का विवरण
अधिवक्ता राजीव शेखर त्रिपाठी ने अपनी बैनामा सुदा खतौनी की जमीन गाटा संख्या 327 घ पर शुक्रवार सुबह बाउंड्रीवाल बनाई थी। लेकिन रविवार रात करीब 10 बजे विपक्षियों ने दर्जनों असलहाधारियों के साथ पहुंचकर गुंडागर्दी करते हुए बाउंड्रीवाल ढहा दी। इस दौरान उन्होंने हथियारों का भय दिखाया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया और धारा 151 के तहत चालान कर दिया।

अधिवक्ता संघ का आक्रोश
इस प्रकरण को लेकर अधिवक्ता संघ के सैकड़ों अधिवक्ता सोमवार को उपजिलाधिकारी कोर्ट पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और चेतावनी दी कि यदि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो संघ आंदोलन करेगा।

उपजिलाधिकारी की कार्रवाई
अधिवक्ताओं का आक्रोश देखते हुए उपजिलाधिकारी शौरभ शुक्ला ने सख्त कदम उठाते हुए दोनों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

मुकदमा दर्ज करने की मांग
अधिवक्ताओं ने कोतवाल से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। कोतवाल ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि जल्द ही मुकदमा पंजीकृत कर अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

आंदोलन की चेतावनी
अधिवक्ता संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सभी दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

स्थिति अब भी तनावपूर्ण
खबर लिखे जाने तक मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया था। क्षेत्र में इस घटना को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ है, और पुलिस घटना से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें